यूपी में भाजपा का गठबंधन : यूपी में भारतीय जनता पार्टी को 2017 में ऐतिहासिक जीत मिली थी. बीजेपी ने अकेले 312 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस जीत के पीछे सबसे बड़ी रणनीति का हिस्सा विभिन्न जातीय समुदायों का नेतृत्व करने वाले छोटे-छोटे दलों से गठबंधन करना रहा था।
छोटे दल एक छोटे दायरे में ही सही मगर जातियों के प्रतिनिधित्व करते हैं और यह अपने समुदाय के लीडर होते हैं जो किसी भी तरफ वोट मोड़ने की क्षमता रखते हैं । पिछली बार भाजपा ने ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और अनुप्रिया पटेल के अपना दल यस से गठबंधन किया था जिसका भाजपा को भरपूर फायदा मिला और पिछड़ी जातियों का ज्यादातर वोट बीजेपी के पाले में गया ।
इस बार भारतीय जनता पार्टी से सुभासपा अलग होकर सपा के साथ चुनाव लड़ रही है । इस बार भाजपा के साथ गठबंधन में अपना दल यस और निषाद पार्टी है इसके अलावा हिस्सेदारी मोर्चा नामक कुछ छोटे दलों के गठबंधन ने भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया है ।
कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने अभी तक किसी भी छोटे या बड़े दल से गठबंधन नहीं किया है ।
विभिन्न ओपिनियन पोल सर्वे करने वाली एजेंसियों के जो सर्वे आ रहे हैं उसमें सीधे टक्कर भाजपा और सपा के बीच ही दिख रही है । बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी अब तक के सर्वे में तीसरे और चौथे स्थान पर ही दिखाई पड़ रही है .
यूपी पांच सर्वे एजेंसियों के ओपिनियन पोल : 2022
Survey Agency | BJP + | SP + | BSP | Congress | OTHERS |
---|---|---|---|---|---|
Patriotic Voter | 241 | 123 | 21 | 07 | 11 |
Times Now - Polstrat | 242 | 122 | 30 | 07 | 01 |
Lokpoll | 193 | 151 | 21 | 26 | 12 |
ABP - C Voter | 216 | 156 | 18 | 8 | 04 |
DB Live | 150 | 199 | 16 | 28 | 09 |
Average | 208 | 150 | 21 | 15 | 0 |
Jan adhikar parti
ردحذفGood
حذفإرسال تعليق